Total Users- 1,159,915

spot_img

Total Users- 1,159,915

Tuesday, February 17, 2026
spot_img

केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड-कोटा अंतर्गत केंदा व्यपवर्तन योजना की नहरों सुदृढ़ीकरण एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 22 लाख 73 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर योजना का रूपांकित सिचंाई क्षेत्र 1093 हेक्टेयर में 663 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
विकासखण्ड-कोटा के अंतर्गत सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के मुख्य नहर के जीर्णोद्धार एवं माईनर नहरों में सीमंेट कांक्रीट लाईनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 92 लाख 48 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इस योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 1214 हेक्टेयर में 836 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। सिंचाई सुविधा के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

More Topics

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों...

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

इसे भी पढ़े