Total Users- 1,180,257

spot_img

Total Users- 1,180,257

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

रायपुर में श्रम विधि की धज्जियां उडऩे वाले प्रावधानित विधि की अवहेलना विषयक निरंकुश क्यों है ?

पूरब टाइम्स रायपुर . छत्तीसगढ़ शासन ने श्रमिकों को प्रशासकीय संरक्षण प्रदान करने वाले श्रम कानूनों को लागू किया हुआ है . इसकी जानकारी लिखित में है और इनको लागू करना प्रत्येक विभाग की कानूनी बाध्यता है . अनेक विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों के द्वारा पूर्ण जानकारी नहीं होने के बावजूद जितनी जानकारी है उसमें से भी लेबर हितों पर डंडी मार ली जाती है . उदाहरण के लिये इरीगेशन ,पीडब्ल्युडी इत्यादि में टेंडर मैन्युअल के अनुसार श्रम कानून को लागू कराना , उसी विभाग के अधिकारी की होती है . दूसरे शब्दों में कहें तो ठेकेदारों पर श्रम कानून लागू करवाना लेकिन वे ठेकेदारों के द्वारा जमा किये कागजी भुगतान राशि को आधार मानकर अपनी जि़म्मेदारी से इतिश्री कर लेते हैं जबकि उन्हें अनेक जानकारियों को नियमानुसार भौतिक रूप से सत्यापित करना उनपर विधानिक दायित्व होता है . अमूमन यही हालात निगरीय निकाय के सफाई समेत अन्य ठेकों की भी है . अमूमन यही हाल बड़े प्राइवेट संस्थानों का भी है . श्रम विभाग के द्वारा श्रम कानून की अवहेलना करते अनेक बिल्डर्स , प्राइवेट शिक्षा संस्थानों व अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही नहीं करना भी श्रम विभाग की कार्यशैली पर संदेह को जन्म देता है . केवल इतना ही नहीं राजधानी रायपुर में भी अनेक शिकायतों व नोटिस सूचनाओं क्प श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा गम्भीर्रता से नहीं लिये जाने की बात भी सामने आ रही हैं . पूरब टाइम्स की एक रिपोर्ट ..

जिले के श्रमायुक्त कार्यालय का अधिनियमित कर्तव्य की वह प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर नियोजित मजदूरों को उनके मजदूरी के प्रकार के आधार पर वर्तमान लागू निर्वाह व्यय सूचनांक अनुसार मजदूरी की न्यूनतम दर का संदाय किया जाना सुनिश्चित करवायें और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति से निपटने के लिए मजदूरों की हजारी रजिस्टरों एवं अधिलेखों का रख रखाव की लेखबद्ध स्थिति के आधार पर पीडि़त या कार्यस्थल पर नियोजित स्थिति के दौरान दुर्घटना ग्रस्त हुए मजदूर को उसकी उसकी क्षतिपूर्ति दिलवाने का पदेन कर्तव्य पूरा करें । उल्लेखनीय है कि, क्षतिपूर्ति दिलवाने के लिए श्रमायुक्त कार्यालय मजदूरी के संदाय के लिए उत्तरदायित्व नियोक्ता और ठेकदार से नियमत: मजदूरी की कलावधि की गणना करवाकर भुगतान दिलवाना के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाला प्राधिकृत अधिकारी भी होता है । जिसका कार्यालय छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में है वैसे तो जिले में नियुक्त श्रमायुक्त प्राधिकारियों द्वारा जिला स्तर पर श्रमिकों के हित रक्षण की जिम्मेदारी पूरी कर रहें है परंतु पारदर्शी कार्यवाही प्रक्रिया के आभाव में प्रश्नांकित भी है ।

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों को उनके कार्यस्थल और श्रम के प्रकार के आधार पर व्याहारिक कानूनी संरक्षण प्रदान करने के लिए आवश्यक नियम कानून लागू किए है जिनमें प्रमुख है मजदूरी संदाय अधिनियम 19&6, साप्ताहिक अवकाश दिन अधिनियम 1948 , न्यूनतम मजदुरी अधिनियम 1948, बोनस संदाय अधिनियम 1965, ठेका श्रम (विनियमन और उत्सादन) अधिनियम 1970, सामान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, अंतरराजकीय प्रवासी कर्मकार (नियोजन का विनियमन और सेवा शर्त) अधिनियम 1979, बाल श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम 1986 , भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा शर्त नियोजन) अधिनियम 1996 आते है लेकिन ये अधिनियम और उसमें अधिनियमित विधि निर्देश तभी यशस्वी होंगे जब श्रम आयुक्त नियोजित श्रमिकों की नियोजित स्थिति को पारदर्शिता के दायरे में लाने का पदेन कर्तव्य पूरा करेंगे

छत्तीसगढ़ में श्रम कानून श्रमिकों को विशेष संरक्षण दे सके इसलिए सरकार ने श्रमिक पंजीयन एवं श्रमिक उत्थान की जिम्मेदारी नगरीय निकायों पर सौंपी है और गुमास्ता लाइसेंस पंजीयन श्रम आयुक्त कार्यालय की जिम्मेदारी है । उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय वर्तमान में अधिकांश कार्य ठेकेदारों से करवा रहें है इसलिए निर्माण कार्य और सफाई ठेकेदारों को ठेका देते वक्त निगम आयुक्त श्रमिक अधिकार संरक्षण करने का निगम अनुबंध भी ठेकेदार से कर लेता है और ठेकदार के विरुद्ध कोई श्रमिक शिकायत करता है तो ठेकेदार के विरुद्ध जिले के श्रमायुक्त कार्यालय में विधिवत शिकायत दर्ज करवाकर नियमित कार्यवाही भी करवाता है लेकिन राजधानी रायपुर के श्रम आयुक्त ने नियोजित श्रमिकों और कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलवाने के लिए क्या किया है यह प्रश्न अनुत्तरित है ।

विधायक, महाविद्यालय, व्यापारिक संस्था, Pwd और जल संसाधन जैसे राज्य सरकार के बड़े विभाग श्रम कानून के प्रावधानित नियमों का समावेश कर ठेकेदार से ठेका अनुबंध करते हैं इसलिए छत्तीसगढ़ में हो रहे सभी शासकीय निर्माण कार्यों में नियोजित श्रमिकों के हित रक्षण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने ठेकेदारों को ठेका अनुबंध शर्तों के आधार पर नियोजित श्रमिकों के अधिकारों की सुनिश्चितता हेतु बाध्य कर दिया है अत: पीडि़त या व्यथित श्रमिकों को क्षतिपूर्ति दिलाना अब संभव हो गया और श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले ठेकेदार का पंजीयन व्यक्तिगत शिकायत दर्ज करवाकर निरस्त करवाना सरल हो गया है ।
अमोल मालूसरे ,सामाजिक कार्यकर्ता

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े