Total Users- 1,172,266

spot_img

Total Users- 1,172,266

Monday, March 16, 2026
spot_img

क्या है दीपदान ?, कार्तिक पूर्णिमा पर जलाए जाते हैं कितने दीपक,जानें महत्त्व

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि हर माह पड़ती है, लेकिन सनातन शास्त्रों में कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। कार्तिक मास में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने, गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन व्रत, स्नान और दान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर व्रत, स्नान और दान के अलावा, कार्तिक पूर्णिमा पर दीप भी जलाए जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु देवी लक्ष्मी से मिलने पृथ्वी लोक आते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी इस दिन दीपदान करता है, उसे वर्ष की सभी पूर्णिमाओं का फल प्राप्त होता है। तो आइए जानें कि इस दिन कितने दीप जलाने चाहिए और दीप जलाने की विधि क्या है?

कार्तिक पूर्णिमा कब है: वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा आज, 4 नवंबर, रात 10:36 बजे से शुरू हो रही है। यह तिथि 5 नवंबर को शाम 6:48 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदयातिथि को उदयातिथि माना जाता है। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर, यानी कल को पड़ेगी। कल व्रत रखा जाएगा और स्नान-दान किया जाएगा।

कितने दीपक जलाएँ: कार्तिक पूर्णिमा पर घर में शुद्ध घी या सरसों के तेल से दीपक जलाना चाहिए। विषम संख्या में दीपक जलाना शुभ होता है, जैसे 5, 7, 11, 21, 51 या 101। इस दिन आँगन, छत, मुख्य द्वार और तुलसी के पौधे के पास भी दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

दीपदान विधि: कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। हो सके तो पवित्र नदियों, खासकर गंगा नदी में स्नान करें। अगर आस-पास कोई नदी न हो, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े