ईवीएम से बात नहीं बनी तो अब वोटर लिस्ट पर अटके : अरुण साव

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासत गरमाई हुई है। आज रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में राहुल गांधी के इस मामले में ली गई प्रेस कांफ्रेंस और जारी किए गए वीडियो का प्रसारण किया गया। पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री सतनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ल, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस वीडियो को सुना और देखा।

पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हमारे नेताओं ने चुनाव आयोग की गड़बड़ियों को लेकर पहले भी सवाल उठाए है। बिना चुनाव आयोग की मिलीभगत के ऐसे वोट चोरी संभव नहीं है। वोटों चोरी करके बीजेपी पहले के चुनाव भी जीती है। बीजेपी के बार बार प्रमाण मांगे जाने पर कहा कि प्रमाण के साथ ही प्रेस कांफ्रेंस हुई है ।राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से सवाल पूछे है ना की बीजेपी से लेकिन चुनाव आयोग की एजेंसी बन कर बीजेपी जवाब दे रही है।

इस पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बुद्धि पर दया आती है। ईवीएम पर प्रश्न करते है फिर चुनाव जीतते हैं ।ईवीएम से बात नहीं बनी तो अब वोटर लिस्ट पर अटके है । वोटर लिस्ट तैयार करने की वैधानिक प्रक्रिया है जिस वोटर लिस्ट बनाने में इतनी वैधानिक प्रक्रिया है उसपर प्रश्न चिन्ह उठाकर क्या करना चाहते है ।पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से हुआ इसमें भी चुनाव हारे ।अब ये वोटर लिस्ट में पहुँच गए हैं ।वोटर लिस्ट के बाद कांग्रेस का आगे का भी कोई प्लान होगा ।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

इसे भी पढ़े