Total Users- 1,136,077

spot_img

Total Users- 1,136,077

Saturday, December 6, 2025
spot_img

अंबिकापुर कलेक्टोरेट की खनिज शाखा में आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण जले

खनिज शाखा जिला मुख्यालय बलरामपुर के कलेक्टोरेट कंपोजिट बिल्डिंग में आग लग गई। कम्पोजिट बिल्डिंग में रात की सुरक्षा करने वाले कर्मचारी सुबह उठकर आग को देखा। खनिज शाखा से धुआं निकलता देख उन्होंने अधिकारियों के साथ फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी। तत्परता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया था, लेकिन आग ने खनिज शाखा के रिकार्ड रूम और स्थापना शाखा में रखे कंप्यूटर, अलमारी और दस्तावेजों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

बलरामपुर पूर्व कांग्रेस शासन में रेत के अवैध कारोबार के लिए भी चर्चा में था।नदी-नालों से अवैध रेत उत्खनन, नियमों के खिलाफ भंडारण और उत्तर प्रदेश में ऊंची दर पर रेत बेचने की शिकायतों पर कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई। उनके बीच खनिज शाखा में आग लग गई। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टोरेट कार्यालय के कंपोजिट बिल्डिंग में स्थित खनिज शाखा से सुबह करीब 5.30 बजे धुआं निकलता देख अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के अमले को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के दल ने कार्यालय के दो कमरों में लगी आग पर काबू पाया।

सामने के दो कमरे आग की चपेट में आ गए हैं। स्थापना शाखा और रिकार्ड रूम के दस्तावेज जले हुए हैं।कम्प्यूटर, अलमारी और लेखा संबंधित दस्तावेज भी जल गए हैं। एक अलमारी में रखे कुछ दस्तावेज सुरक्षित हैं। कार्यालय के अधिकारी: कर्मचारी कार्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्था में लगे हुए हैं। एसडीएम अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह कलेक्टोरेट के कर्मचारियों ने बताया कि आग लग गई है। शार्ट सर्किट आग का कारण हो सकता है। आग नियंत्रित है। जांच के बाद ही आग की उत्पत्ति और क्षति का पता चल सकेगा।

More Topics

क्या राधिका नगर, भिलाई के कसाईखाने की घपलेबाजी उजागर होगी ?

क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई को जवाबदेही...

अब केवल महिलाएं ज़्यादा नहीं बल्कि सभी बराबर अनसेफ हैं.

इस बीते साल में अनेक पत्नियों ने अपने पतियों...

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार,26 दिनों से फरार थे

रायपुर. छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल...

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक,कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त 41 जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण...

बस्तर में शांति और विकास की नई इबारत

नक्सल प्रभावित इलाकों में वानिकी कार्य बना रोजगार का...

इसे भी पढ़े