Total Users- 1,180,183

spot_img

Total Users- 1,180,183

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

‘बबलू बंदर’ ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम! देख लोग बोले- ये AI कुछ भी कर सकता है

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘बबलू बंदर’ नाम के एक व्लॉगर ने इंटरनेट पर खूब तूफान मचाया हुआ है. एआई से बना यह वीडियो इतना कमाल का है कि पूछिए ही मत. कुछ ही घंटों में इसे 63 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. आप भी देखिए ये वीडियो, और मौज लीजिए.

कल्पना कीजिए, अगर बंदर भी इंसानों की तरह व्लॉगिंग करने लगें तो क्या धमाल होगा. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट की ‘दुनिया’ में खूब धूम मचा रहा है, जिसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है. वैसे तो यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है, लेकिन इतना जोरदार है कि पूछिए की मत. यही वजह है कि इसे कुछ ही घंटों में करोड़ों बार देखा जा चुका है.

वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर है, जिसे ‘व्लॉगर बबलू‘ नाम दिया गया है, जो हरिद्वार की हरकी पौड़ी पर गंगा मैया के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहा है. नमस्ते दोस्तों कहकर बबलू बंदर अपने व्लॉग की शुरुआत फुल एनर्जी के साथ करता है. इसके बाद वह कहता है, आज मैं गंगा मां के दर्शन के लिए हरिद्वार के हरकी पौड़ी आया हूं. काफी एनर्जी फील हो रही है. यहां बहुत लोग स्नान कर रहे हैं और मंत्र गुनगुना रहे हैं. फिर वह कहता है, मैं भी रेडी हूं स्पिरिचुअल व्लॉग विद बबलू स्टाइल में.

इसके बाद एआई से बने बंदर को नदी में खड़ा दिखाया गया है, और वो दर्शकों को बताता है कि ये गंगा में उसका पहला स्नान है. बबलू कहता है, पानी थोड़ा ठंडा है, पर दिल को सुकून मिल रहा है. एआई बंदर यह सबकुछ किसी प्रोफेशनल व्लॉगर की तरह बोलते हुए नजर आता है. फिर शाम की आरती की व्लॉगिंग करते हुए वह लोगों को बताता है वहां उसे कितनी शांति महसूस हो रही है.लोग हुए हैरान- ‘AI कुछ भी कर सकता है!’

एक यूजर ने लिखा, एआई कुछ भी कर सकता है भाई, और ये उसका जीता-जागता सबूत है. दूसरे ने मौज लेते हुए कहा, ये बंदर कब से यूट्यूब चैनल खोलने लग गए. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, इस बंदर ने अलग ही कोहराम मचा रखा है.

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े