Total Users- 1,180,183

spot_img

Total Users- 1,180,183

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

बन्दर ने की नोटों की बारिश, कहां से लाया 500-500 रुपये के नोट

तमिलनाडु के मशहूर हिल स्टेशन कोडाइकनाल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बंदर पेड़ की ऊंची डाल पर बैठकर 500-500 के नोट जमीन पर फेंकता नजर आ रहा है. ये घटना कोडाइकनाल के गुना केव्स के पास की बताई जा रही है, जहां इस बार गर्मियों में 5 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं. ये जगह हाल ही में मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ के बाद और ज्यादा मशहूर हो गई है. खबरों के मुताबिक, एक बंदर ने कर्नाटक से आए कुछ पर्यटकों के बैग से 500-500 के नोटों का एक बंडल चुरा लिया. सबको लगा कि अब पैसे गए, लेकिन बंदर का अगला कदम और भी चौंकाने वाला था. वो पेड़ की सबसे ऊंची टहनी पर चढ़ा और एक-एक करके नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा.

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी पर्यटक ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बंदर नोटों को इंसानी अंदाज में फाड़ने की कोशिश करता है, फिर उन्हें नीचे फेंक देता है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इन बंदरों को भी पता चल गया कि पैसे की क्या अहमियत होती है. वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या ये सच में 500 की नोट असली है. कोडाइकनाल में बंदरों द्वारा पर्यटकों की चीजें छीनने की घटनाएं आम होती जा रही हैं. इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसके किसी टूरिस्ट का मोबाइल, कभी स्नैक्स और अब कैश… बंदर हर चीज पर हाथ साफ करता दिखता है.

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े