Total Users- 1,157,656

spot_img

Total Users- 1,157,656

Monday, February 9, 2026
spot_img

सेहत के लिए वरदान अंजीर एक दिन में कितनी मात्रा में खाना चाहिए ?

अंजीर आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। अंजीर को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करके आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ड्राई फ्रूट में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, सोडियम, पोटैशियम और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप एक दिन में दो से चार अंजीर को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंजीर को भिगोकर खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट भीगी हुई दो अंजीर खाना शुरू कर दें और महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

सेहत के लिए वरदान
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन किया जा सकता है। अंजीर में मौजूद तत्व आपकी बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी अंजीर को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि अंजीर तनाव को कम करने में भी कारगर साबित हो सकती है। अंजीर आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

ज्यादा खाना नुकसानदायक
जरूरत से ज्यादा अंजीर का सेवन करने की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जो लोग अक्सर ज्यादा अंजीर खाते हैं, वो मोटापे का शिकार भी बन सकते हैं। इसके अलावा अंजीर का ज्यादा सेवन करना आपके दांतों की सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को डॉक्टर की सलाह लिए बिना अंजीर को डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े