Total Users- 1,166,798

spot_img

Total Users- 1,166,798

Thursday, March 5, 2026
spot_img

कब और कैसे शुरु हुई बांके मंदिर में फूलों की होली का उत्सव?

सम्पूर्ण भारत में होली का त्योहार उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। सबसे ज्यादा हर्षोल्लास के साथ ब्रज की होली मनाई जाती है। ब्रज में बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होलाी का उत्सव बेहद ही खास होता है। आपको बता दें कि यह होली रंगों से नहीं, बल्कि फूलों से खेली जाती है। इस दिन पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाता है। भक्त एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा करते हैं। यह दृश्य बेहद ही मनमोहक होता है। आपको बताते चलें कि बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली 10 मार्च यानी के आज खेली जा रही है। इस दिन होली के रंगों की जगह पर फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में आज मनाई जा रही फूलों की होली
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हर साल होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दुनियाभर में ब्रज की होली बेहद ही प्रसिद्ध है। बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि फूलों की होली खेलने से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर में फूलों की परंपरा का इतिहास बेहद प्राचीन रहा है। माना जाता है कि इस परंपरा की शुरुआत स्वामी हरिदास जी ने की थी, जो कि बांके बिहारी जी के प्रकटकर्ता थे। गर्मी के मौसम में भगवान को ठंडक पहुंचाने के लिए फूलों से श्रृंगार करने परंपरा शुरु की थी। आपको बता दें कि, गर्मी के मौसम में बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला सजाए जाते हैं। यह परंपरा कामदा एकादशी से शुरु होती है और हरियाली अमावस्या तक चलती है। इस अवधि के समय मंदिर को विभिन्न प्रकार के देशी और विदेशी फूलों से सजाया जाता है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े