चीनी चिड़ियाघर ने गधे को ज़ेबरा बना कर किया दर्शकों को गुमराह

चीन के शेडोंग प्रांत के ज़ीबो सिटी मनोरंजन पार्क ने अधिक दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक गधे को ज़ेबरा के रूप में रंग दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि यह असली ज़ेबरा नहीं, बल्कि एक गधा था, जिसे काले और सफेद रंग की धारियों से रंगा गया था।

यह पहली बार नहीं है जब चीनी चिड़ियाघरों पर जानवरों को रंगने का आरोप लगा है। इससे पहले, ‘चाउ चाउ’ कुत्तों को पांडा के रूप में दिखाने की खबरें सामने आई थीं। इंटरनेट यूजर्स और पशु अधिकार संगठनों ने इस प्रथा की कड़ी आलोचना की है।

क्या यह सिर्फ एक मज़ाक है या पशुओं के साथ क्रूरता? अपनी राय हमें कमेंट में बताएं!

More Topics

लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, भरथरी गाथा ने बांधा समां

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, लोकगायन और लोकनृत्य...

इसे भी पढ़े