Total Users- 1,164,580

spot_img

Total Users- 1,164,580

Sunday, March 1, 2026
spot_img

दूल्हे का बवाल डांस! सड़क पर अकेले नाचा, दुल्हन रोती रही – वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

शादियों में मस्ती और डांस का अपना अलग ही मजा होता है, लेकिन कई बार कुछ नजारे इतने अतरंगी होते हैं कि लोग देखते ही हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें दूल्हा शादी की खुशी में ऐसा बेकाबू हुआ कि सड़क पर अकेले ही नाचने लगा, जबकि बेचारी दुल्हन उसका इंतजार करते-करते रोने लगी। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है।

दूल्हे का बवाल डांस, दुल्हन का इंतजार

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वर्षा सोलंकी ने शेयर किया है। उन्होंने इसे मजेदार अंदाज में एडिट किया है, जिससे वीडियो और भी फनी लग रहा है। इसमें दिखाया गया है कि दूल्हा अपनी ही मस्ती में सड़क पर डांस कर रहा है, और उसकी अजीबोगरीब हरकतें देखकर वहां खड़े लोग भी हैरान हैं। वहीं, दूसरी ओर दुल्हन बनी वर्षा, घूंघट में बैठी उसकी राह तक रही है और रो रही है।

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब बाराती भी इस तमाशे को देखकर हंसने लगते हैं। शादी की खुशी में दूल्हा इतना मगन हो गया कि उसे इस बात की फिक्र ही नहीं कि दुल्हन भी उसका इंतजार कर रही है। हालांकि, असल में यह वीडियो एक एडिटेड क्लिप है, जिसे वर्षा सोलंकी ने अपने फनी अंदाज में बनाया है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 3 लाख 92 हजार से ज्यादा लाइक्स और 5 लाख 15 हजार से ज्यादा शेयर मिल चुके हैं। शुरुआत में इस वीडियो पर 11 हजार 538 कमेंट्स भी आए, लेकिन बाद में वर्षा ने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। माना जा रहा है कि कुछ यूजर्स के भद्दे कमेंट्स से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

हालांकि, जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वह हंसी रोक नहीं पा रहा। शादी की मस्ती, दूल्हे का बवाल डांस और दुल्हन के इंतजार का यह कॉम्बिनेशन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अगर आपने यह वीडियो अभी तक नहीं देखा, तो जरूर देखें – यकीन मानिए, आपकी भी हंसी छूट जाएगी

https://www.instagram.com/reel/DFdBp2gIsx1/?utm_source=ig_web_button_native_share

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े