Total Users- 1,164,556

spot_img

Total Users- 1,164,556

Sunday, March 1, 2026
spot_img

पति ने बनाई आखिरी सब्जी, पत्नी ने संभालकर रखा, 2 साल बाद खाया तो छलक पड़े आंसू

पति ने बनाई आखिरी सब्जी, पत्नी ने संभालकर रखा, 2 साल बाद खाया तो छलक पड़े आंसू!

प्यार और जुड़ाव की डोर इतनी मजबूत होती है कि जब कोई अपना हमें छोड़कर चला जाता है, तो उसकी यादें हमारे दिलो-दिमाग में बसी रह जाती हैं। कई बार हम उनकी छोटी-छोटी चीजों को सहेजकर रखते हैं, जिससे उनकी मौजूदगी का एहसास बना रहे। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला किस्सा अमेरिका की एक महिला, सब्रीना का है, जिसने अपने दिवंगत पति टोनी की बनाई आखिरी सब्जी को पूरे दो सालों तक संभालकर रखा और फिर उसे खाते हुए भावुक हो गई।

पति की आखिरी निशानी

32 साल की सब्रीना अमेरिका में रहती हैं। साल 2022 में उनके पति टोनी का निधन हो गया था। पति के जाने के बाद उनका ग़म और अकेलापन असहनीय हो गया, लेकिन उनके साथ बिताए पलों की यादें हमेशा उनके साथ बनी रहीं। खासकर एक ऐसी चीज जो टोनी की आखिरी निशानी बन गई – वो सब्जी, जो उन्होंने अपनी पत्नी के लिए बनाई थी।

जिस दिन टोनी का निधन हुआ, उसी दिन उन्होंने सब्रीना के लिए खासतौर पर एक डिश बनाई थी। लेकिन उनकी अचानक हुई मौत के कारण सब्रीना उस खाने को हाथ नहीं लगा पाईं। उन्होंने उस सब्जी को फ्रिज में रख दिया और समय के साथ यह टोनी की आखिरी याद बन गई।

दो साल बाद खाई आखिरी निशानी

हाल ही में सब्रीना लॉस एंजेलिस से न्यूयॉर्क शिफ्ट हो रही थीं। जब वह अपना घर खाली कर रही थीं, तब उनकी नजर उस डिश पर पड़ी जो पिछले दो सालों से फ्रीजर में सुरक्षित थी। वह इसे फेंकना नहीं चाहती थीं, क्योंकि यह टोनी की आखिरी निशानी थी। इसी कारण उन्होंने फैसला किया कि वह इसे खाकर अपने पति के अंतिम स्पर्श को महसूस करेंगी।

एक वीडियो में सब्रीना को उस डिश को खाते हुए देखा गया। सब्जी में सब्जियों के साथ मीट भी मिला हुआ था। जैसे ही उन्होंने पहला निवाला लिया, उनकी आंखें भर आईं। वीडियो में वह बताती हैं कि यह उनके लिए सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि प्यार और यादों से भरी हुई आखिरी निशानी थी।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर सब्रीना का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। अब तक इस वीडियो को 67 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं।

एक यूजर ने लिखा, “यह देखकर दिल भर आया। यह कोई पागलपन नहीं है, बल्कि प्यार की सच्ची निशानी है।” वहीं, एक अन्य ने कहा, “मरने के बाद भी उसने तुम्हारा पेट भर दिया। यह प्यार की सबसे खूबसूरत परिभाषा है।”

यादें हमेशा जीवित रहती हैं

हम अक्सर कहते हैं कि समय के साथ दर्द कम हो जाता है, लेकिन कभी-कभी कुछ यादें हमें हमारे अपनों के करीब रखती हैं। सब्रीना की यह कहानी यही दर्शाती है कि प्यार कभी नहीं मरता। यह बस एक अहसास बनकर हमारी जिंदगी में हमेशा जीवित रहता है।

More Topics

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

इसे भी पढ़े