शिव मंदिर में जला हुआ शव मिलने से सनसनी, जिंदा जलाने की आशंका

झज्जर के बहादुरगढ़ में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कबीर बस्ती स्थित बुल्लड़ अखाड़ा के शिव मंदिर में एक युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। शिव और पार्वती की मूर्तियों के नीचे युवक का जला हुआ शव पड़ा था। मंदिर के अंदर धुएं के कारण दीवारें भी काली पड़ गई थीं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को जिंदा जलाया गया होगा।

मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

More Topics

पीएम मोदी का एनडीए सांसदों ने ‘मंगल मिलन’बैठक में ‘वंदे मातरम’ नारों के साथ किया स्वागत

मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में सत्ताधारी...

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े