Total Users- 1,170,516

spot_img

Total Users- 1,170,516

Friday, March 13, 2026
spot_img

अजित कुमार की ‘विदामुयार्ची’ ने किया धमाका, पहले दिन 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई!

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘विदामुयार्ची’ 6 फरवरी को रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म ने धमाल मचा दिया है। फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफों का सिलसिला जारी है। खास बात यह है कि फिल्म के पहले शो में ही तमिलनाडु के सुबह 4 बजे के शो में हाउसफुल क्राउड देखा गया। दर्शकों की एक्साइटमेंट इतनी थी कि थिएटर के बाहर भी लोग अजित कुमार के गानों पर थिरकते हुए नजर आए।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 46.5 करोड़ रुपये की कमाई की है और पहले दिन के लिए 7,15,631 टिकट बिक चुके हैं। इससे साफ है कि फिल्म का कलेक्शन पहले दिन 55 करोड़ रुपये से भी ज्यादा जा सकता है। फिल्म एक्शन और थ्रिलर का बेहतरीन मिश्रण है, जिसमें अजित कुमार अपनी खोई हुई बीवी की तलाश में निकलते हैं और एक खतरनाक गैंग के राज़ का पर्दाफाश करते हैं। इस फिल्म में तृषा कृष्णन, रेजिना कैसंड्रा और अर्जुन सरजा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

‘विदामुयार्ची’ दर्शकों के दिलों में उतरने में सफल रही है, और इसकी बंपर ओपनिंग ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े