सैफ अली खान पर चाकू से हमला: अस्पताल में भर्ती, परिवार सुरक्षित

सैफ अली खान पर मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में एक अज्ञात हमलावर ने रात 2:30 बजे हमला किया। हमलावर चोर होने के इरादे से घर में घुसा, और सैफ अली खान ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान हमलावर ने सैफ पर तेजधार हथियार से छह वार किए, जिनमें से दो बहुत गहरे थे, एक वार उनकी रीढ़ की हड्डी के पास किया गया। सैफ की न्यूरो सर्जरी की गई और एक शार्प ऑब्जैक्ट उनके शरीर से निकाला गया, जो चाकू का हिस्सा माना जा रहा है। इसके बाद उनकी कॉस्मैटिक सर्जरी भी हो रही है

इस हमले में सैफ की हाउस हेल्प भी घायल हुई, लेकिन उसे मामूली चोटें आईं। पुलिस जांच कर रही है कि हमलावर घर में किस रास्ते से घुसा था। शुरुआती जांच में एक Duct के बारे में जानकारी मिली, जिससे चोर घर में घुस सकते थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सात टीमें गठित की हैं और हाउस स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। सैफ की पत्नी करीना कपूर ने पुष्टि की है कि लूट की कोशिश की गई थी, लेकिन बाकी परिवार सुरक्षित है।

सैफ अली खान की स्थिति पर करीना कपूर ने भी मीडिया से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी तरह के कयास न लगाएं, क्योंकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Topics

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े