जीवन मंत्र : नये साल के संकल्प , कैसे होंगे हर हाल में सफल ?

मैंने भी उस बात की सहमति के लिये सिर हिलाते हुए कहा , पर मुझे लगता है कि आजकल साल के अंतिम दिनों से लोग नये साल का इंतज़ार , नये संकल्प लेने के लिये करते हैं . जैसे कोई मोटे शरीर वाला संकल्प करता है कि वह नये साल में डाइटिंग शुरु करेगा , इस कारण साल के आखरी दिन तक खूब जी भर के खाता है . कोई दारू प्रेमी तय करता है कि वह नये साल में वह शराब से दूर रहेगा इसलिये साल की आखरी रात में छककर पीता है . कोई तय करता है कि वह अगले वर्ष से सुबह जल्दी उठेगा , इस कारण से 31 तारीख को वह पूरी रात सोता ही नहीं . इसी तरह से ना जाने कितने लोग नये साल के लिये नये रिज़ोल्यूशन बनाते हैं अर्थात वे पिछले सभी दुख , दर्द , असफलता को ‘छोड़ो कल की बातें’ के अंदाज़ में हटाने के पहले सेलेब्रेट करते हैं . मेरी बात सुनकर पत्रकार माधो हंसते हुए बोल उठे , सच कहते हो . इतने सारे लोग नये साल में अपने लिये नये संकल्प निर्धारित करते हैं कि ऐसा लगता है जैसे नया साल आता ही है नये संकल्पों को लागू करने के लिये . परंतु वह संकल्प, शुरुआती दो चार दिन निभाने के जोश के कुछ दिनों बाद टांय टांय फिश हो जाता है . मैंने भी हंसते हुए कहा कि ‘ चार दिनों की चांदनी फिर अंधेरी रात’ कहावत की शुरूआत शायद इन्हीं संकल्पकर्ताओं के कारण हुई होगी . पर इसका इलाज़ क्या है ? पत्रकार माधो ने अब गम्भीर होकर हम सब के लिये एक अनुकरणीय बात कही , ‘ यदि हम रोज़ की सुबह को साल का पहला दिन मानते हुए अपने संकल्प को दोहराते हुए उसपर अमल करें तो वह संकल्प अवश्य ही सफल होगा ‘.

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े