आर्थिक तंगी से लेकर वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाता है चांदी का मोर

हिंदू धर्म में चांदी को बहुत ही शुभ माना जाता है और मोर देवताओं का प्रिय पक्षी है। ऐसे में चांदी से बना मोर घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं चांदी का मोर घर में रखने के फायदे।


वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल-यदि आपके शादी शुदा रिश्ते में कड़वाहट रहती है तो घर में जोड़े के रुप में चांदी का मोर रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और शांति का संचार करता है।


नेगेटिविटी होगी दूर -घर में इसे रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और सुख-समृद्धि का संचार होता है। ड्राइंग रुम में इसे रखने से व्यक्ति का दुर्भाग्य भी दूर होता है और व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।


पूजा घर में रखें -पूजा-पाठ में चांदी का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में घर के मंदिर या फिर पूजा स्थल में शांत अवस्था में बैठे हुए चांदी के मोर को रखें। मान्यताओं के अनुसार, इससे आपको पूजा का दोगुना फल मिलेगा।


सिंदूर की डिब्बी में -चांदी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है ऐसे में शादीशुदा महिलाओं को चांदी के मोर को डिबिया में सिंदूर में रखना चाहिए। इससे उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलेगा।


आर्थिक तंगी होगी दूर
यदि आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता या फिर घर में पैसे की दिक्कत है तो चांदी का नाचता हुआ मोर घर में रखें। मान्यताओं के अनुसार, यह आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलवाने में मदद करता है।

More Topics

केयर इकोनॉमी विकसित छत्तीसगढ़ की आधारभूत आवश्यकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर में सुचारु...

मणिपुर : अफीम और ब्राउन शुगर जब्त, 52 वर्षीय महिला समेत कुल चार संदिग्ध गिरफ्तार

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी...

उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों के लिए सेना से लौटने के बाद ‘रोजगार सेल’ का करेगी गठन

उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के...

इसे भी पढ़े