fbpx

Total Users

124040

Total Users

124040

Tuesday, October 22, 2024

छत्तीसगढ़ की हस्तियाँ

Dr. K.N. Mishra

अंतरिक्ष वैज्ञानिक

अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ कामेश्वर नाथ मिश्रा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के डीन पद का दायित्व निभाते हुए भारत के प्रसिद्ध नोबल पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक एस- चंद्रशेखर की अंतरिक्ष में ब्लैकहोल के रिसर्च को आगे बढ़ाते हुए उन्होने कई शोध पत्र विदेशों में प्रस्तुत किए है। झारखंड के मध्यवर्गीय परिवार में नौ नवंबर 1963 को स्वर्गीय श्री रामाश्रय मिश्रा परिवार में जन्म लिए डॉ कामेश्वरनाथ मिश्रा बचपन से ही अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि रखते है। रांची से बी- एससी- सम्बलपुर से एमएससी और एम फिल करने के बाद उन्होंने पं रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से एस्ट्रो फीजिक्स विषय में डाक्टरेट की उपाधि हासिल की। जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, स्पेन, रोमानिया आदि देशों की यात्रा करने के साथ ही ब्लैकहोल के संदर्भ में रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया है। राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दस से भी ज्यादा गोध पत्र पेश कर चुके श्री मिश्रा का जीवन के प्रति नजरिया है कि कोई नहीं जानता कि मनुष्य कहां से आता है और कहां जाता है। सादगी के साथ रहने वाले श्री मिश्रा का पता है वन ए स्ट्रीट 17, सेक्टर 5 भिलाई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) फोन 0788-2279257, मोबाईल- 98261-30733