घर में लगाए ऐसे पेड़ जो शुभ माने जाते हैं

वास्‍तु का पेड़-पौधों से खास संबंध होता है और इन्‍हें पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत माना जाता है। कहते हैं कि घर में कुछ विशेष पेड़ पौधों को लगाने से सकारात्‍मक ऊर्जा आती है। कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जो घर के लिए शुभ माने जाते हैं.


तुलसी का पौधा-तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। इसे घर के सामने या आंगन में लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। तुलसी माता का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है।


आंवला का पेड़-आंवला को बहुत शुभ माना गया है। इसे घर के सामने लगाने से परिवार में धन, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है। आंवला का पेड़ भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे धार्मिक रूप से भी महत्व दिया गया है।


नीम का पेड़- नीम का पेड़ स्वास्थ्य के लिए तो लाभकारी होता ही है, साथ ही यह सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता है। नीम का पेड़ घर के आसपास या सामने लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है और परिवार के सदस्यों की सेहत बेहतर रहती है।


आम का पेड़-आम का पेड़ फलदायी होता है और इसे शुभ माना जाता है। आम के पेड़ को घर के आसपास लगाने से समृद्धि और अ’छा भाग्य आता है। आम के पेड़ का धार्मिक महत्व भी है, क्योंकि इसके पत्तों का उपयोग पूजा और धार्मिक कार्यों में किया जाता है।


अशोक का पेड़-अशोक का पेड़ घर के सामने या बगीचे में लगाने से तनाव और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसे सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस पेड़ का नाम ही “अशोक” यानी “शोक रहित” होता है, जो खुशहाली और आनंद का प्रतीक है।

More Topics

केयर इकोनॉमी विकसित छत्तीसगढ़ की आधारभूत आवश्यकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर में सुचारु...

मणिपुर : अफीम और ब्राउन शुगर जब्त, 52 वर्षीय महिला समेत कुल चार संदिग्ध गिरफ्तार

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी...

इसे भी पढ़े