IND vs ZIM T20: भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मैच में आसानी से हराया दिया

IND vs ZIM T20: भारत को जिताया, बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर बोले- 100% से कम में पक्की नहीं होगी जगह

कप्तान शुभमन गिल और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मैच में आसानी से हराया दिया. भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 182 रन बनाए. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. कप्तान शुभमन गिल (66) मैच के टॉप स्कोरर रहे. तीन विकेट लेने वाले वॉशिंगटन सुंदर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

वाशिंगटन सुंदर ने जीत के बाद कहा कि उन्हें भारत की टी20 टीम में स्पिन ऑलराउंडर की जगह के लिए दावा पेश करने के लिए अपना शत प्रतिशत देने की जरूरत है. रविंद्र जडेजा के संन्यास के बाद भारतीय टीम में यह स्थान खाली हो गया है. रवींद्र जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है.

ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही 5 मैचों की सीरीज में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे अच्छा प्रदर्शन करते रहने की जरूरत है. मैं जिसमें अच्छा हूं और जो कर सकता हूं, उस पर फोकस बनाए रखना है. मुझे हर दिन अपना शत प्रतिशत देने की जरूरत है. मैंने इस पर कोई समझौता भी नहीं किया है.’

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े