Total Users- 1,201,318

spot_img

Total Users- 1,201,318

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

Hair Care Tips: बालों की ग्रोथ के लिए आजमाएं करी पत्ते से बना ये नैचुरल हेयर पैक, झड़ते बालों से मिलेगा छुटकारा




अगर आप भी बालों की तेजी से लंबाई बढ़ाना चाहते हैं और हेयरफॉल से परेशान हैं, तो करी पत्ते से बना यह हेयर पैक आपके लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकता है। करी पत्ते में मौजूद प्रोटीन और बीटा-कैरोटीन बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और नए बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इस हेयर पैक को नियमित इस्तेमाल करने से न सिर्फ बाल झड़ने की समस्या कम होती है, बल्कि बाल घने और चमकदार भी बनते हैं।

अगर आप भी लंबे, घने और मजबूत बालों की ख्वाहिश रखते हैं तो घरेलू नुस्खों में करी पत्ते का इस्तेमाल जरूर करें। करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन और आयरन बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं और हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है।

करी पत्ते का हेयर पैक कैसे बनाएं?

  • एक मुट्ठी ताजे करी पत्ते लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें।
  • इन्हें मिक्सर में थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें।
  • इस पेस्ट में एक चम्मच नारियल तेल या दही मिला लें।
  • तैयार मिश्रण को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं।
  • 30 से 40 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

फायदे:

  • बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है।
  • नए बाल आने की गति बढ़ती है।
  • डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन से राहत मिलती है।
  • बालों में नेचुरल शाइन और स्मूथनेस आती है।

ध्यान रखें:

बेहतर परिणाम के लिए इस हेयर पैक का हफ्ते में कम से कम दो बार इस्तेमाल करें। कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा।


More Topics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 14 अप्रैल को उत्तर...

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

इसे भी पढ़े