नींबू हर कोई सब्जी लेने के साथ खरीदता ही है. विटामिन सी का मुख्य सोर्स नींबू कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. नींबू के रस से आप नींबू पानी पीते हैं. इसे शिकंजी, सलाद में भी डालते हैं. स्किन की सुंदरता को निखारने के लिए वर्षों से नींबू का इस्तेमाल किया जाता रहा है. विटामिन सी होने के कारण यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है.
अन्य पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें साइट्रिक एसिड भी प्रचुर मात्रा में होता है. नींबू का इस्तेमाल करके आप इसका छिलका फेंक देते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस छिलके से आप क्लीनर बना सकते हैं.
कुछ लोग मोटे छिलके वाले नींबू खरीदते हैं, इसमें रस बहुत कम होता है. आप पतले छिलके वाले नींबू खरीदें. इसमें रस ज्यादा मात्रा में निकलते हैं.
चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं ये तरीके
-नींबू को पानी में स्टोर करें. इससे वे लंबे समय तक ताज़ा और रसदार रहते हैं. खासकर गर्मियों में भी कई बार फ्रिज में पड़े रहने से नींबू सूख जाते हैं. इन्हें फ्रिज में कटोरे में पानी में डालकर रख सकते हैं.
- नींबू से ज़्यादा रस निकालने के लिए उसे 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें. जब आप इसे निचोड़ेंगे तो रस काफी निकलेगा.
- अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो नींबू को किसी समतल सतह पर रोल करें. इससे भी ज़्यादा रस निकलता है.
-नींबू का रस निचोड़ कर अक्सर लोग इसका छिलका फेक देते हैं. आप ये गलती न करें. इन छिलकों को थोड़े सा सिरका और पानी में डालकर उबाल लें. इस पानी को छानकर स्प्रे बॉटल में डाल दें. इससे आप अपने घर के शीशे, टीवी, फ्रिज, ओवन, फ्लोर क्लीनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
नींबू के फायदे
विटामिन सी होने के कारण नींबू रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करता है. पाचन सुधारता है. त्वचा के दाग-धब्बे छुड़ाकर निखार लाता है. हार्ट, किडनी, लिवर को हेल्दी रखता है. वजन घटाने के लिए लोग गुनगुने पानी में नींबू का रस, शहद डालकर पीते हैं. विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा दाता है. स्कैल्प हेल्दी रखता है. डैंड्रफ की प्रॉब्लम दूर करता है.


