Total Users- 1,172,793

spot_img

Total Users- 1,172,793

Monday, March 16, 2026
spot_img

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर रूटीन के कारण बाल अपनी प्राकृतिक चमक खो देते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग महंगे कंडीशनर का सहारा लेते हैं, लेकिन हर कोई केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना पसंद नहीं करता। अगर आप भी नेचुरल और सस्ते उपाय की तलाश में हैं, तो एलोवेरा जेल से बना घरेलू कंडीशनर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह नुस्खा न सिर्फ बालों को मुलायम बनाता है, बल्कि रूखे बालों में नई जान भी फूंक देता है।

कंडीशनर लगाना क्यों जरूरी है?
कंडीशनर किसी भी अच्छे हेयर केयर रूटीन का अहम हिस्सा होता है। शैंपू बालों की गंदगी हटाता है, लेकिन साथ ही नेचुरल ऑयल भी निकाल देता है। ऐसे में कंडीशनर बालों को नमी देता है, जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है।

एलोवेरा बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?
एलोवेरा जेल ड्राई हेयर, डैंड्रफ और बालों की कमजोरी जैसी समस्याओं में कारगर माना जाता है। यह स्कैल्प को ठंडक देता है, अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत, घने और चमकदार नजर आते हैं।

घरेलू कंडीशनर बनाने की सामग्री

2 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच नारियल तेल
आधा चम्मच शहद
थोड़ा सा गर्म पानी।

घरेलू कंडीशनर बनाने की विधि

सबसे पहले ताजा एलोवेरा पत्ता लें
उसमें से निकलने वाले पीले सैप को पूरी तरह निकाल दें
अब एलोवेरा जेल को अच्छे से फेंट लें
इसमें नारियल तेल और शहद मिलाएं
थोड़ा गर्म पानी डालकर मिश्रण तैयार करें
हर बार ताजा कंडीशनर बनाएं
शैंपू के बाद बालों में लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें।

घरेलू कंडीशनर के फायदे

बालों को मजबूती मिलती है
बाल सॉफ्ट और स्मूथ बनते हैं
नेचुरल शाइन आती है
बाल आसानी से सुलझते हैं।

More Topics

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

इसे भी पढ़े