Total Users- 1,198,839

spot_img

Total Users- 1,198,839

Sunday, April 12, 2026
spot_img

बची हुई रोटी का स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक, बनाइए सलाद

अक्सर घर में बची हुई रोटियां फेंक दी जाती हैं, लेकिन आप इन्हें एक स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक में बदल सकते हैं। बची हुई रोटी का सलाद एक आसान, झटपट बनने वाली और बेहद टेस्टी रेसिपी है, जिसमें कुरकुरी रोटी के साथ ताजी सब्जियों और मसालों का शानदार स्वाद मिलता है। यह न सिर्फ समय बचाता है बल्कि खाने की बर्बादी भी रोकता है।

सामग्री (Ingredients)
तेल – तलने के लिए
बची हुई रोटी – 150 ग्राम
प्याज – 50 ग्राम
टमाटर – 50 ग्राम
हरी मिर्च – 1 चम्मच
नमक – 3/4 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च – 1/4 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

  1. कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें। बची हुई रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
  2. तली हुई रोटी को तेल से निकालकर एक बाउल में रखें। इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च, चाट मसाला, नींबू का रस और हरा धनिया डालें।
  3. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और तुरंत सर्व करें।

More Topics

जानें कैसे टमाटर को ताज़ा रखने के लिए सही स्टोरिंग करें

गर्मी के मौसम में खाने की चीज़ें जल्दी खराब...

आर्टेमिस ।। मिशन सफल : धरती पर सुरक्षित लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री

नासा का आर्टेमिस ।। मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया...

इसे भी पढ़े