नेल पेंट न सिर्फ हमारे हाथों को खूबसूरत बनाने में मदद करता है बल्कि इससे हमारी पूरी लुक में बदलाव भी आ जाता है। लेकिन अक्सर नेल पेंट लगाते समय हर किसी को एक प्रॉब्लम आती है जो की जल्दी नेल पॉलिश न सूखने की होती है। हम आपको आज उन्हीं कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप जरूर ट्राई कर सकती हैं।
नेल पॉलिश सुखाने का तरीका
- बर्फ के पानी में नाखून डुबो लें
आप अपने नाखूनों को बर्फ के पानी में डुबोकर अपनी नेल पॉलिश सुखाने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। ये बर्फ जैसा ठंडा पानी पॉलिश को जल्दी सख्त करने और इन्हें तेजी से सूखने में मदद करता है। तो, -एक कटोरी में ठंडा पानी भरें और इसमें मु_ी भर बर्फ के टुकड़े डालें। - हेयर ड्रायर से सूखा लें
ये तरीका भी 2 से 3 मिनट में आपके नेल पेंट को सूखा सकता है। तो, आपको करना ये है कि नेल पेंट कर लें और फिर हेयर ड्रायर से इसे सूखा लें। ये सबसे आसान है और जल्दी से काम करता है। तो, अपने नाखूनों को नेल पॉलिश कर इस टिप्स की मदद से तुरंत सूखाकर तैयार हो जाएं। - अपने नाखूनों को ठंडे पानी के नीचे रखें
ठंडे पानी के नीचे अपने नाखूनों को चलाने से पॉलिश में मौजूद गाढ़ेपन को तेजी से व्यवस्थित होने में मदद मिलती है। ये फटाफट आपके नाखूनों को सूखा लेता है और इस परफेक्ट रहने में मदद करता है। तो, अगर आप जल्दी में हैं तो इस उपाय को आजमा सकते हैं।


