Total Users- 1,224,608

spot_img

Total Users- 1,224,608

Thursday, May 14, 2026
spot_img

धूप से हुई टैनिंग और बेजान त्वचा के लिए रामबाण होममेड उबटन

गर्मी में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करना चाहते हैं, तो अब आप इस उपाय को करना शुरु कर दें। इस दौरान आप घर पर खास उबटन को तैयार कर सकते हैं, जो आपकी खूबसूरती को बरकरार रख सके। आइए जानते हैं इस खास होममेड उबटन को बनाने का सही विधि।

स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। अब आप घर पर ही इस खास उबटन को बना सकते हैं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग होगी और सारी टैनिंग भी दूर हो जाएगी। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री चाहिए, जैसे कि-

-पुदीने के पत्ते का पेस्ट
-दही
-नींबू का रस
-गुलाब जल

  • घर पर इस खास उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने की पत्तियों से पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट में थोड़ा दही और नींबू का रस मिला लें।
  • फिर इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें ऊपर से थोड़ा गुलाब जल मिला दें।
  • तैयार है आपका खास होममेड उबटन।
  • इसको अपने चेहरे पर कम से कम 40 मिनट तक लगाएं।
  • इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • इससे आपको काफी फर्क दिखेगा।
  • यदि आप इस उबटन का पहली बार इस्तेमाल कर रहे है, तो सबसे पहले पैच टेस्ट जरुर करें।
  • इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। इस उबटन का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके बाद लगाएं।

More Topics

पुडुचेरी में एन रंगासामी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर...

इसे भी पढ़े