तेज धूप और लू का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखने लगता है। चेहरे, हाथ, गर्दन और पैरों पर टैनिंग की समस्या आम हो जाती है, जिससे त्वचा का रंग असमान और फीका नजर आने लगता है। साथ ही पसीना, धूल और गर्मी की वजह से स्किन पर दाने और जलन भी बढ़ जाती है।
अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स की जगह आप घर पर ही एक आसान और असरदार होममेड उबटन बना सकते हैं, जो टैनिंग हटाने के साथ त्वचा को प्राकृतिक निखार देता है।
टैनिंग क्यों होती है?
टैनिंग एक सामान्य प्रक्रिया है, जो तेज धूप के संपर्क में आने पर होती है। जब हमारी त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से खुद को बचाने की कोशिश करती है, तो वह मेलेनिन (Melanin) नाम का पिगमेंट बनाने लगती है। यही मेलेनिन त्वचा को नुकसान से बचाता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा त्वचा के रंग को गहरा और असमान बना देती है।
टैनिंग हटाने के लिए प्राकृतिक उबटन कैसे बनाएं?
इस असरदार उबटन को बनाने के लिए आपको चाहिए
संतरे के छिलके का पाउडर
केसर
मुलेठी पाउडर
चंदन पाउडर
एलोवेरा जेल
(वैकल्पिक) गुलाब जल या कच्चा दूध।
बनाने का तरीका
सभी सूखी सामग्री को एक बाउल में मिलाएं
इसमें एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट तैयार करें
जरूरत पड़े तो गुलाब जल या दूध मिलाएं।
स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
इस्तेमाल कैसे करें
इस उबटन को चेहरे, गर्दन या प्रभावित हिस्सों पर लगाएं
15–20 मिनट तक सूखने दें
हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ पानी से धो लें
हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
इस उबटन के फायदे
टैनिंग हटाने में मददगार: संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन C त्वचा को साफ करके रंगत निखारता है।
स्किन को बनाता है ग्लोइंग: केसर और चंदन त्वचा को चमकदार बनाते हैं और नैचुरल ग्लो देते हैं।
डीप क्लीनिंग करता है: यह उबटन मृत कोशिकाओं (Dead Skin Cells) को हटाकर त्वचा को साफ करता है।
स्किन को ठंडक पहुंचाता है: एलोवेरा त्वचा की जलन कम करता है और गर्मी में ठंडक देता है।
रंगत को करता है समान: मुलेठी मेलेनिन को संतुलित करके स्किन टोन को इवन बनाती है।
लगाने से पहलें ध्यान दें इन बातों पर
बहुत संवेदनशील त्वचा हो तो पहले पैच टेस्ट करें
उबटन लगाने के बाद धूप में तुरंत न जाएं
नियमित इस्तेमाल से ही बेहतर रिजल्ट मिलेगा
किसी भी एलर्जी होने पर उपयोग बंद करें।


