Total Users- 1,224,616

spot_img

Total Users- 1,224,616

Thursday, May 14, 2026
spot_img

किचन में मौजूद कॉफी और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, चमक उठेगी त्वचा

क्या आप भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर अच्छे खासे पैसे खर्च कर देते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको घर बैठे-बैठे त्वचा के निखार को बढ़ाने के तरीके के बारे में बताएंगे।

इस घरेलू उपाय के लिए आपको महज दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आपको एक स्पून कॉफी पाउडर और 2 स्पून दही की जरूरत पडे़गी।

कैसे बनाएं फेस पैक-

सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून कॉफी पाउडर और दो स्पून दही निकाल लीजिए। अब आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। कॉफी और दही का मिक्सचर आपकी त्वचा को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। आपको एक हफ्ते में एक से दो बार इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर लगाना है और महज एक ही महीने के अंदर आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

यूज करने का तरीका-

आइए इस मिक्सचर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं। आपको कॉफी और दही के मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस मिश्रण को लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।

त्वचा के लिए वरदान-

आपको बता दें कि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ करता है और कॉफी स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है।

चेहरे पर निकले दाग-धब्बों को हटाने के लिए भी आप इस मिक्सचर को यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

नोट : किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

More Topics

पुडुचेरी में एन रंगासामी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर...

इसे भी पढ़े