Total Users- 1,156,536

spot_img

Total Users- 1,156,536

Saturday, February 7, 2026
spot_img

3 ड्रिंक्स जो कैंसर के खतरे को कम करती है, रोजाना पीने की आदत डालें

बदलती जीवनशैली के बीच कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान और हेल्दी आदतों को अपनाकर इस जानलेवा बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है? ऐसी तीन शक्तिशाली ड्रिंक्स हैं, जिन्हें अगर आप अपनी डेली लाइफ में शामिल कर लें, तो ये न केवल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगी, बल्कि कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम कर सकती हैं।

कैंसर की गंभीरता और बचाव
कैंसर आज दुनिया भर में होने वाली मौतों का एक बड़ा कारण है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं और कई की जान चली जाती है। लेकिन हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें इस जानलेवा बीमारी से बचाव कर सकती हैं। खासकर ये तीन ड्रिंक्स आपकी सेहत को मजबूत बनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती हैं।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से हानिकारक फ्री रेडिकल्स को हटाने में मदद करते हैं। इससे शरीर की सूजन कम होती है और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा घटता है। खासतौर पर माचा ग्रीन टी, जो कि इसका कंसंट्रेटेड रूप है, और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

ग्रीन स्मूदी
हरी पत्तेदार सब्जियों से बनी ग्रीन स्मूदी भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे पालक, केल, खीरा, सेलरी और थोड़े से अदरक के साथ बनाकर पीया जा सकता है। यह ड्रिंक पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ सूजन कम करने में भी मदद करती है, जिससे कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

हल्दी वाला दूध
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व सूजन से लड़ने में मदद करता है और इसके कैंसर रोधी गुण भी हैं। डॉक्टर सौरभ सेठी हल्दी वाले दूध को बादाम के दूध और काली मिर्च के साथ पीना पसंद करते हैं, क्योंकि काली मिर्च करक्यूमिन के प्रभाव को बढ़ाता है।

हर दिन ग्रीन टी, ग्रीन स्मूदी और हल्दी वाला दूध को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव कर सकते हैं। यह तीनों ड्रिंक्स शरीर की सूजन को कम करके रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती हैं।

नोट: यह जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। अगर आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

More Topics

India–Russia Relations डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मॉस्को का दोटूक जवाब

“हमारे भारतीय दोस्त कभी नहीं बदलेंगे” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को...

चुनाव हारकर अदालत नहीं जाएं उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जन सूरज पार्टी के...

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास...

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

रायपुर, नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह...

बस्तर : आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026

बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति...

इसे भी पढ़े