Total Users- 1,224,611

spot_img

Total Users- 1,224,611

Thursday, May 14, 2026
spot_img

भीगी हुई किशमिश, शरीर में खून बढ़ाने के लिए है अचूक Dryfruit

किशमिश का सेवन खून बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन में सुधार आता है। आयरन की कमी दूर करने के लिए किशमिश अच्छा ड्राई फ्रूट है। इसके लिए भीगी हुई किशमिश फायदा करती हैं। रात में 10-15 किशमिश धोकर साफ पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को पी लें और भीगी हुई किशमिश को खाली पेट खा लें।

इस तरह किशमिश का सेवन करने से आपको काफी जल्दी फायदा होगा। किशमिश में आयरन के अलावा पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है। 30 दिन तक रोजाना किशमिश खाने से एनीमिया को ठीक किया जा सकता है।

पानी में भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

रातभर पानी में भीगी हुई किशमिश खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे आप सीजनल बीमारियों के खतरे से दूर रहते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने बीमारियां कम अटैक करती हैं।

रोजाना भीगी किशमिश खाने से भरपूर फाइबर मिलता है जिससे कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। जिन लोगों को कॉंस्टिपेशन की समस्या रहती है वो भीगी हुई किशमिश जरूर खाएं।

किशमिश को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। इससे हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। बढ़ती उम्र के बच्चों को किशमिश जरूर खिलानी चाहिए।

जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उन्हें भी रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए। किशमिश मुंह के इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है।

हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए ये फायदेमंद है। किशमिश में पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

नोट : किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

More Topics

पुडुचेरी में एन रंगासामी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर...

इसे भी पढ़े