Total Users- 1,198,841

spot_img

Total Users- 1,198,841

Sunday, April 12, 2026
spot_img

पुदीना की पत्तियों का रस सेहत के लिए वरदान, शरीर को देगा ये बड़े फायदे

गर्मियों के मौसम में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए अच्छा खान-पान जरुरी है। हेल्थ एक्सपट्र्स भी इस मौसम में ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स की सलाह देते हैं जो शरीर को पोषण भी दें और उसे ठंडा रखें। ठंडी चीजों की बात करें तो गर्मियों में पुदीने की पत्तियों का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।

इनकी तासीर ठंडी होती है ऐसे में बहुत से लोग इस मौसम में इसका सेवन करते हैं। इसकी सिर्फ चटनी ही नहीं बल्कि रस भी बेहद लाभकारी माना जाता है।

पाचन बनेगा मजबूत
पुदीने की पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नियासिन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, सोडियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व गर्मियों में होने वाली समस्याएं जैसे पेट में दर्द, गैस, उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। गर्मी के मौसम में यदि आपको पाचन संबंधी कोई समस्या होती है तो पुदीने की पत्तियों से बने रस में हींग मिलाकर पिएं
वजन घटाने में मिलेगी मदद
पुदीने के रस में कैलोरी भी काफी कम मात्रा में मौजूद होती है। ऐसे में यदि मोटापे से जूझ रहे हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे बने रस का सेवन करने से मेटाबॉल्जिम मजबूत बनता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
शरीर रहेगा हाइड्रेट
पुदीने की तासीर ठंडी होती है ऐसे में इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। गर्मियों में यदि आपको बार-बार प्यास लगती है तो आप रोज दिन में एक बार पुदीने की पत्तियों से बना रस पी सकते हैं।
जलन और सूजन से मिलेगी राहत
कुछ लोगों को इस मौसम में शरीर के अलग-अलग हिस्से में जलन और सूजन महसूस होती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए भी पुदीने की पत्ते से बना रस लाभकारी हो सकता है। पुदीने में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन और जलन कम कर सकते हैं।
स्किन बनेगी ग्लोइंग
इस मौसम में चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं ऐसे में पुदीने का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है। साथ ही इससे त्वचा को ताजगी महसूस होती है। गर्मियों में होने वाली स्किन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप पुदीने का रस चेहरे पर लगा सकते हैं।

More Topics

जानें कैसे टमाटर को ताज़ा रखने के लिए सही स्टोरिंग करें

गर्मी के मौसम में खाने की चीज़ें जल्दी खराब...

आर्टेमिस ।। मिशन सफल : धरती पर सुरक्षित लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री

नासा का आर्टेमिस ।। मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया...

इसे भी पढ़े