Total Users- 1,202,775

spot_img

Total Users- 1,202,775

Thursday, April 16, 2026
spot_img

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्ते, हाई बीपी-शुगर के लिए रामबाण इलाज

तुलसी के पत्तों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार माना जाता रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन के, जिंक, आयरन, कैल्शियम, और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप हर रोज तुलसी के पत्तों को चबाते हैं, तो आपकी सेहत को ये स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

कंट्रोल करे बीपी-शुगर: ब्लड प्रेशर के मरीजों को तुलसी के पत्ते चबाने की सलाह दी जाती है। पोटैशियम रिच तुलसी के पत्ते बीपी को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। तुलसी के पत्ते दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा हाई ब्लड शुगर की समस्या पर काबू पाने के लिए भी तुलसी के पत्तों को चबाया जा सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए तुलसी के पत्ते वरदान से कम नहीं हैं।

अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो तुलसी के पत्तों का सेवन करना शुरू कर दीजिए। जो लोग कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, उन्हें अपने डेली डाइट प्लान में तुलसी के पत्तों को जरूर शामिल करना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्ते आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सेवन करने का तरीका: सबसे पहले तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह से धो लीजिए। अब आप हर रोज सुबह तुलसी के कुछ पत्ते चबा सकते हैं। तुलसी के पत्तों को पोषक तत्वों से भरपूर शहद के साथ मिलाकर भी कंज्यूम किया जा सकता है। शहद के साथ तुलसी के पत्तों का सेवन करने से न केवल इसके स्वास्थ्य लाभ बढ़ते हैं बल्कि इसका स्वाद भी बेहतर हो जाता है।

More Topics

जानें, भारत के हर कोने में आलू से बनाये जाने वाले डिश

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय...

ईरान को परमाणु हथियार रखने से रोकने के लिए बातचीत जारी है-अमेरिकी उपराष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को...

‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’ पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए 9 संकल्प रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित...

चीन ने टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज...

सांसद राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने क्यों वापस ली Z+ Security

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा...

इसे भी पढ़े