Total Users- 989,673

spot_img
spot_img

Total Users- 989,673

Sunday, May 18, 2025
spot_img
spot_img

घूमने के शौकीन बिना वीजा के खूबसूरत इन देशों की कर सकते हैं यात्रा

अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आप 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।दरअसल, हेनली पासपोर्ट पावर इंडेक्स के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट 122वें स्थान पर है। जिसके जरिए भारतीय नागरिक 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। वह 57 देश कौन से हैं, जहां पर आप वीजा के बिना यात्रा कर सकते हैं।

बारबाडोस, भूटान, बोलीविया, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स, बुस्र्न्दी, कंबोडिया, गिनी-बिसाऊ, आइलैंड्स, जिबूटी, जमैका, जॉर्डन, कजाखस्तान, केन्या, कोमोरो द्वीप, कुक, इथियोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, किरिबाती, लाओस, मकाओ (एसएआर चीन), म्यांमार, नेपाल, नियू, पलाऊ द्वीप समूह, कतर, डोमिनिका, मार्शल द्वीपसमूह, मॉरिटानिया, मॉरीशस, समोआ, सेनेगल, सेशल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, माइक्रोनेशिया, मोंटेसेराट, मोजाम्बिक, रवांडा, केप वर्डे द्वीप समूह, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, तुवालू, वानुअतु, जिम्बाब्वे।

किन देशों में कितने दिन का फ्री है वीजा

मालदीव-मालदीव में बिना वीजा के 30 दिन रह सकते हैं। यहां पर सफेद रेत, क्रिस्टल क्लियर पानी और शानदार रिजॉर्ट्स हैं। यह भारतीय कपल्स के घूमने के लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है।

भूटान-भूटान में बिना वीजा के 14 दिनों तक स्टे की अनुमति है। भूटान की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और सांस्कृति भारतीयों के लिए आकर्षक बनाती है। भूटान का ‘हैप्पिनेस इंडेक्स’ भी बहुत फेमस है।

नेपाल-नेपाल में बिना वीजा के भारतीय 90 दिनों तक घूम सकते हैं। हिमालय की गोद में बसा यह देश भारतीय कपल्स के लिए बेहतरीन जगह है। नेपाल में आप ट्रैकिंग और पर्वतीय पर्यटन का अनुभव ले सकते हैं।

दुबई, UAE– दुबई में घूमने के लिए आप 14 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा ले सकते हैं। दुबई एक ग्लैमरस शहर है। यहां पर शानदार आर्किटेक्चर, शॉपिंग मॉल्स और बीबैक बीचेस हैं।

सेशेल्स-सेशेल्स में बिना वीजा के भारतीय लोग 30 दिन रह सकते हैं। यह एक उष्णकटिबंधीय स्वर्ग है, जहां पर शानदार समुद्र तट, नदियां और अनोखे दृश्य देखने को मिलेंगे। भारतीय कपल्स के लिए यह एक रोमांटिक डेस्टिनेशन है।

कंबोडिया– कंबोडिया में 30 दिनों तक वीजा ऑन अराइवल है। यहां पर कई ऐतिहासिक स्थल जैसे अंगकोर वाट आदि भारतीय कपल्स के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान करते हैं।

म्यांमार (बर्मा)-म्यांमार के लिए 28 दिनों तक वीजा ऑन अराइवल है। यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध देश है। यहां पर भारतीय कपल्स खूबसूरत मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर सकती हैं।

तुर्की-तुर्की में भारतीय कपल्स 90 दिन तक वीजा ऑन अराइवल के स्टे कर सकते हैं। तुर्की में आप सांस्कृतिक धरोहर और प्राचीन सभ्यताओं को देख सकते हैं। वहीं खूबसूरत समुद्र तट पर कपल्स रोमांटिक डिनर डेट का लुत्फ ले सकते हैं।

हांगकांग-हांककांग भी ऐसा देश है, जो भारतीयों को 14 दिन तक बिना वीजा के रहने की अनुमति है। यहां की संस्कृति, शॉपिंग, शानदार भोजन और नाइटलाइफ कपल्स की ट्रिप को रोमांचक बना देती है।

मलेशिया-मलेशिया में भी घूमने के लिए आप 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। यह एक विविधतापूर्ण देश है, जहां पर प्राकृतकि पार्क, समुद्र तट और शहरी जीवन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

थाईलैंड– थाईलैंड में भारतीय नागरिक 30 दिनों वीजा ऑन अराइवल के रह सकते हैं। थाइलैंड में शानदार बीच और कई ऐतिहासिक मंदिर हैं। यह भारतीय कपल्स के रोमांटिक ट्रिप के लिए परफेक्ट है।

इंडोनेशिया (बाली)-इंडोनेशिया में 30 दिन तक वीजा ऑन अराइवल है। यहां पर आपको सफेद समुद्र तट और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। बाली एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है।

सिंगापुर-बता दें कि आप सिंगापुर में 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। सिंगापुर अपने साफ-सुथरे वातावरण, शॉपिंग मॉल्स और अट्रैक्टिव थीम पार्क के लिए जाना जाता है।

spot_img

More Topics

जामुन से बढ़ाये हीमोग्लोबिन, रोज पिये जूस

जामुन गर्मियों का ऐसा फल है जिसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज...

खास मेहमानों के लिए घर पर बनाए पनीर टिक्का बटर मसाला

पनीर टिक्का बटर मसाला एक बहुत ही स्वादिष्ट और...

रिकेट्स क्या होता है? क्या है इसके लक्षण और इलाज

रिकेट्स एक कंकाल संबंधी स्थिति है जिसकी विशेषता है:...

इस एक्टर ने 100 के नोट पर लिया था दादा मुनि यानि अशोक कुमार का ऑटोग्राफ

सीनियर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब भले ही फिल्मों में...

इसे भी पढ़े