Total Users-

1,226,874

spot_img

Total Users-

1,226,874
Wednesday, May 20, 2026
spot_img

26वें जन्मदिन पर ईशान किशन शिरड़ी पहुंचे, साईं बाबा के मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद, देखिए तस्वीरें

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। किशन गुरुवार को शिरडी मंदिर पहुंचे। सोशल मीडिया पर ईशान किशन ने बर्थडे की खास तस्वीरें शेयर की हैं। किशन काफी समय टीम से बाहर हैं।


भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर ईशान किशन भारतीय बल्लेबाज आशीर्वाद लेने के लिए शिरडी स्थित श्री समाधि मंदिर गए। ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर मंदिर की तस्वीरें शेयर की है। ईशान किशन के लिए ये साल बेहद निराश करने वाला रहा है। पिछले साल तक भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में जगह बना चुके ईशान किशन ने 2024 में एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इस साल की शुरुआत में श्रेयस अय्यर के साथ किशन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के केंद्रीय अनुबंधों से बाहर रखा गया था।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की तस्वीरें शेयर की और लिखा, ”श्रद्धा और सबुरी।” श्रेयस अय्यर और ईशान को बीसीसीआई की चेतावनी के बावजूद घरेलू क्रिकेट में न खेलना भारी पड़ गया। दोनों को इसकी कीमत सालाना केंद्रीय अनुबंध से बाहर होकर चुकानी पड़ी। ईशान किशन ने पिछले साल साउथ अफ्रीका के दौरे के बीच मानसिक थकान के कारण ब्रेक मांगा था। जिसके बाद वह टीम में जगह नहीं बना सके। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल नवंबर में खेला था।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने चेतावनी दी थी कि घरेलू क्रिकेट न खेलने वालों पर कार्रवाई होगी। हर खिलाड़ी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी होगा। ईशान ने टीम इंडिया से बाहर होने के बावजूद रणजी का कोई मैच नहीं खेला। दोनों को इसकी कीमत सालाना केंद्रीय अनुबंध से बाहर होकर चुकानी पड़ी।

हालांकि श्रेयस ने एक रणजी मैच खेला। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट के बाद वह पीठ में ऐंठन के चलते सीरीज से बाहर हो गए। उन्होंने मुंबई की ओर से रणजी में क्वार्टर फाइनल में नहीं खेले लेकिन सेमीफाइनल के लिए खुद को उपलब्ध बताया और इस दौरान वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में भी नजर आए थे।

More Topics

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और रुपये का नया रिकॉर्ड निचला स्तर

बाजार में आई भारी गिरावट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज,...

भिलाई और जामुल में आज ‘सुशासन तिहार’ शिविर

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आज 19 मई को...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट और आरोपी गिरफ्तार:

रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 182 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला:

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 182.98 करोड़ रुपये...

इसे भी पढ़े