Total Users- 1,201,331

spot_img

Total Users- 1,201,331

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

गुस्ताखी माफ

एक लड़का नंगे लहूलुहान पांवों के साथ बाज़ार के बीच से चला जा रहा था. उसका चेहरा चमक रहा था और सिर पर बड़ी महंगी टोपी पहने था, लेकिन पांवों में ना जूता और ना चप्पल. किसी सयाने आदमी ने उससे पूछा -भले आदमी, चेहरा चमक रहा है और ये टोपी कितने की ले ली? लड़का बोला- फेशियल कराने व टोपी खरीदने में पूरे दो हज़ार रुपए लगे, चाचा. आदमी उसकी हालत और टोपी की कीमत देखकर हैरान था, बोला- इतना अधिक खर्च !!लड़के ने इतराकर जवाब दिया- मेरे पास तो सौ ही थे. बाकी के उधार में मिल गये. अब वह सयाना आदमी बोला- तो भाई कुछ पैसे की टोपी और कुछ के जूते ले लेने थे ना. पांव देखो अपना. बस लड़के ने आव देखा ना ताव. शोर मचा दिया. चिल्लाने लगा कि ये आदमी मुझसे जलता है. मेरी तरक्की से जलता है . (इस वृतांत का संबंध छ.ग. सरकार के द्वारा उधार लेकर, मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वाहवाही लूटने और बेसिक इंफ्रा स्ट्राक्चर पर खर्च नहीं करने से, नहीं है)
इंजी. मधुर चितलांग्या
संपादक , दैनिक पूरब टाइम्स

More Topics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 14 अप्रैल को उत्तर...

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

इसे भी पढ़े