• 18-05-2024 03:24:37
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

ठगी का शिकार हुआ सॉफ्टवेयर इंजीनियर

ऐप से रूपये कमाने के लालच में गवाएं 30 लाख

महासमुंद।: महासमुंद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लाखों के ठगी का मामला सामने आया है, शातिर ठग गिरोह ने पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और लाखों कमाने का लालच दिया। कम समय में अधिक पैसे बनाने के चक्कर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर फंस गया। बात तो यह है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर को भी लगभग सवा माह बाद फर्जी ऐप की जानकारी हुई। एक माह के भीतर इंजीनियर ने निवेश कर दिए 34 लाख 95 हजार। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 420 का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

)

पुलिस से मिली जानकर अनुसार, लोकेश्वर सिन्हा पिता रोहित सिन्हा अटल विहार कालोनी महासमुंद निवासी को जनवरी माह में शेयर मार्केट में आर्थिक लाभ लेने के नाम पर एक व्हाट्सऐप ग्रुप ए 9 पेंथर वेंचर इन्वेस्टमेंट नामक ग्रुप में जोड़ा गया। उसके बाद ठगों ने पी टी वेंचर नामक एक ऐप से जोड़ कर इन्वेस्ट मेंट करने की बाद कही। लालच में आकर लोकेश्वर सिन्हा ने जनवरी माह से 25 फरवरी तक, ठगों द्वारा दिए गए खाते और मोबाइल नंबर पर 34 लाख 95 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए। लगभग दो माह बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने दिए गए एप और व्हाट्सएप ग्रुप की पड़ताल की तब जाकर पता चला कि सॉफ्टवेयर इंजिनियर ठगी का शिकार हो गया है।

इंजिनियर ने अपने बैंगलोर स्थिति बैंक में बैंक के प्रबंधक को अपना खाता होल्ड करने कहा और मामले की जानकारी थी। बैंक के प्रयास से 3 लाख 96 हजार रुपए खाते में वापस आया गए लेकिन 30 लाख 98 हजार अज्ञात व्यक्तियों ने अपने खाते से आहरण कर लिया है। बहरहाल मामले में सिटी कोतवाली पुलिस420 का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.