• 17-05-2024 16:03:16
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

देश/राजनीति/बिजनेस

गोवा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, बिहार के रहने वाले दो मजदूरों पुलिस ने पकड़ा

गोवा में पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के रहने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है। बच्ची का शव गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण स्थल के पास मिला

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत ने कहा कि आरोपित मुरारी कुमार पेंटर और उपनेश कुमार लड़की के माता-पिता के साथ निर्माण स्थल पर काम करते थे।

पणजी। गोवा में पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के रहने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है। बच्ची का शव दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण स्थल के पास मिला है। 

CJI चंद्रचूड़ ने न्यायिक प्रक्रिया में टेक्नोलॉजी और AI के इस्तेमाल को गेम चेंजर बताया, मगर इस बार से किया आगाह (यह भी पढ़े )

 

शुक्रवार सुबह घटनास्थल के पास बेहोश मिली थी बच्ची

 

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत ने कहा कि आरोपित मुरारी कुमार पेंटर और उपनेश कुमार लड़की के माता-पिता के साथ निर्माण स्थल पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि बच्ची शुक्रवार सुबह घटनास्थल के पास बेहोश मिली थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आज आएगा भाजपा का संकल्प पत्र, विकसित भारत और बेहतर अवसर पर हो सकता है केंद्रित(यह भी पढ़े )

एक साल पहले काम करने के लिए गोवा आए थे आरोपी

 

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने निर्माण स्थल पर काम करने वाले 20 मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपित एक साल पहले काम करने के लिए गोवा आए थे।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.