Total Users- 1,201,993

spot_img

Total Users- 1,201,993

Wednesday, April 15, 2026
spot_img

गुजरात में राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गुजरात में भाजपा को अयोध्या की तरह हराएंगे

गुजरात में हुई हिंसक झड़प के बाद राहुल गांधी राज्य के दौरे पर पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए भाजपा को विधानसभा चुनाव में हराने का आह्वान किया। कांग्रेस ने इस झड़प के बाद भाजपा पर हमला करते हुए पांच कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया था।

गुजरात दौरे पर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे। यहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में हिंदुओं पर दिए गए बयान के बाद देश भर में इसका विरोध हुआ था। इसके बाद अहमदाबाद में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए राहुल गांधी भी गुजरात गए हैं।

ये था पूरा मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान हिंदुओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी का विरोध जताया था। गुजरात में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में लगे पोस्टर पर कालिख पोत दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले काे लेकर विरोध दर्ज करवाया। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अहमदाबाद के पालड़ी स्थित प्रदेश कार्यालय पर जमा हो गए थे। यहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यहां तक की पथराव भी किया गया। मामले में पुलिस ने पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में राहुल गांधी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा की आलोचना की थी।

More Topics

दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव

बीजिंग । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप सम्राट चौधरी कल लेंगे शपथ

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है।...

इसे भी पढ़े