Total Users- 1,167,603

spot_img

Total Users- 1,167,603

Friday, March 6, 2026
spot_img

Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में उठा खतरनाक बंवडर, उत्तराखंड से लेकर बिहार तक इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) ने तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है। यहां पर मौसम विभाग (IMD) का अलर्ट जारी है। इसके अलावा आज के मौसम (Weather Report Today) के बात करें तो दिल्ली एनसीआर, UP, बिहार में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

देश के कई हिस्सों में मानसून अब राहत के बजाय आफत बनकर बरस रहा है। खासकर उत्तर भारत के राज्य जैसे कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, और उत्तर प्रदेश इस समय बाढ़ और भारी बारिश (Weather Update)की चपेट में हैं। लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और कई इलाकों में जनजीवन ठप पड़ गया है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन इन जगह अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में आज फिर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में मानसून ब्रेक की स्थिति बनने की संभावना है, लेकिन बारिश फिलहाल रुकने वाली नहीं है।

बिहार में खतरे के निशान के ऊपर नदियां

बिहार में गंगा, कोसी, और गंडक जैसी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पटना, समस्तीपुर, मुंगेर, और कटिहार के निचले इलाकों में पानी भर गया है। कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है और हजारों लोग प्रभावित हैं।

उत्तरकाशी में बादल फटने से चारों ओर तबाही

उत्तराखंड में भी हालात गंभीर हैं। उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से धराली, हर्षिल जैसे क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। बाजार और आवासीय भवन बह गए हैं, और कई लोगों की जान जा चुकी है। 50 से अधिक लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत की संभावना से इनकार किया है।

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े