Total Users- 1,044,079

spot_img

Total Users- 1,044,079

Thursday, July 10, 2025
spot_img

IMD ने इन राज्यों के लिए एक अलर्ट जारी किया: मुंबई में भारी बारिश का अनुमान , असम में बाढ़ से अब तक 79 लोगों की मौत

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दिल्‍ली में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। वहीं, IMD ने आगामी दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

मानसून की स्थिति भी देश भर में अलग-अलग है। भारी बारिश के कारण कुछ राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में लोगों को अभी भी उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने हालांकि इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में जारी भारी बारिश

मुंबई में जारी भारी बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। यहां मंगलवार तक 6.92 इंच बारिश दर्ज की गई। मुंबई के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी किया है, जिसके चलते यहां भारी बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही गोवा और कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। भारी बारिश को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

दिल्‍ली में भी होगी बारिश

पिछले कुछ दिनों से उमस का सामना कर रहे दिल्लीवासियों को इससे राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने यहां भी बारिश का अलर्ट जारी है। कुछ स्थानों पर हल्की, तो कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है।

spot_img

More Topics

बिलावल भुट्टो ने माना पाक ने दिया आतंकी संगठनों को बढ़ावा

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने...

सड़क में छह महीने में ही गड्ढे पड़ गए हैं, तो यह गलत है: PWD मंत्री राकेश सिंह का बयान

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री राकेश...

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में बने किसान,उगा रहे हैं मेथी और मूंग

भारत के शुभांशु शुक्ला इन दिनों अपनी अंतरिक्ष यात्रा...

इसे भी पढ़े