Total Users- 1,224,620

spot_img

Total Users- 1,224,620

Thursday, May 14, 2026
spot_img

हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है- ममता बनर्जी

अपनी हार स्वीकार नहीं कर रही है, आज फिर मीडिया के सामने और बीजेपी पर चुनाव आयोग को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. आगे उन्होंने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है. बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है.

ममता ने कहा कि चुनाव आयोग मुख्य विलेन है. एसआईआर से 90 लाख वोट हटाए गए. बीजेपी ने 100 सीटों की लूट की है. प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमें मिलकर हराया है. बीजेपी ने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझसे बात की है.

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को दो सीटें मिलीं और दोनों पर मुस्लिम उम्मीदवार जीते. यहां कांग्रेस ने 63 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया, जो तृणमूल कांग्रेस के 47 उम्मीदवारों से ज्यादा है. तमिलनाडु में कांग्रेस ने दो मुस्लिम उम्मीदवार उतारे, जिनमें से एक जीतने में सफल रहा.

मुस्लिम उम्मीदवारों का जीत प्रतिशत 80 रहा सूत्रों का कहना है कि असम और केरल में कांग्रेस गठबंधन के मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत दर करीब 80 फीसदी रही. वहीं, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल करते हुए 15 साल पुरानी टीएमसी सरकार को हटा दिया.

असम में भी एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है, जहां उसने 126 में से 102 सीटें जीतीं. तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि केरल में 10 साल बाद सत्ता परिवर्तन हुआ और कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन फिर से सरकार बनाने जा रहा है.

More Topics

पुडुचेरी में एन रंगासामी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर...

इसे भी पढ़े