Total Users- 1,160,100

spot_img

Total Users- 1,160,100

Tuesday, February 17, 2026
spot_img

सेना के दो जवान घायल,जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा में आतंकियों के साथ फिर मुठभेड़,

मंगलवार रात को हुए आतंकी हमले में कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद से इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। इस साल की शुरुआत से जम्मू के छह जिलों में लगभग एक दर्जन आतंकी हमले हुए हैं। इनमें सेना के 11 जवान शहीद हुए हैं। 5 आतंकवादियों को भी मार गिराया गया है।  जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात से आतंकियों के साथ सेना के जवानों की मुठभेड़ जारी है। दो जवानों के घायल होने की सूचना है। अब तक की जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ कास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में चल रही है। मंगलवार के हमले के बाद से सेना ने इस पूरे इलाके को घेर लिया था और सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। घायल जवानों का इलाज जारी है। कठुआ हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े ‘कश्मीर टाइगर्स’ ने ली थी। पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में हालिया वृद्धि के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

More Topics

ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास...

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान पंचायत...

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

इसे भी पढ़े