युवा सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक भागीदारी राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा, अध्यात्म और सामाजिक बदलाव को बढ़ावा देने में ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ की भूमिका की रविवार को सराहना की और विकसित भारत के निर्माण के लिए पर्यावरणीय जिम्मेदारी, युवा सशक्तीकरण एवं आंतरिक कल्याण के जरिये मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

मोदी ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ के 45 वर्ष पूरे होने और इसके संस्थापक श्री श्री रविशंकर से जुड़े समारोहों में भाग लेने के लिए यहां ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने बेंगलुरु को ऐसा शहर बताया, जो केवल वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में ही नहीं उभरा बल्कि इसने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी ऊंचाई दी है। प्रधानमंत्री ने विशाल परिसर में एक नए ध्यान केंद्र का भी उद्घाटन किया और भावी पीढ़ियों के लिए शांति एवं आरोग्य का केंद्र तैयार करने को लेकर संगठन को बधाई दी।

उन्होंने भारत के सभ्यतागत मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की अपार विविधता को जोड़ने वाला मूल भाव निःस्वार्थ सेवा है। मोदी ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से भारत में आध्यात्मिक आंदोलनों ने मानवता की सेवा के जरिये स्वयं को अभिव्यक्त किया है।

More Topics

छ. ग. राज्य महिला आयोग द्वारा 49 मामलों की जनसुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 18 जून को दुर्ग...

’हाइपरटेंशन माह का समापन : बस्तर के नारायणपुर से उठी ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ बड़ी आवाज’

जी.एन.एम. छात्राओं और डॉक्टरों ने संभाली कमान’ रायपुर। उच्च रक्तचाप,...

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में 28 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र की...

राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य संगीत में दुर्ग का नाम रोशन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की मेधावी छात्राओं ने देहरादून में...

खरीदी व ट्रेवल पर नया पैन कार्ड नियम

आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, 2 लाख से...

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मोदी सरकार की विदेश नीति को ‘झटका’ करार दिया

गुरुवार को कांग्रेस ने US-ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर...

इसे भी पढ़े