Total Users- 1,221,580

spot_img

Total Users- 1,221,580

Sunday, May 10, 2026
spot_img

 बेटी पर टूटकर गिरी हाईटेंशन तार, बचाने के लिए दौड़ी मां….दोनों की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर की छत पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से उसकी चपेट में आई मां और बेटी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना के सिलसिले में विद्युत विभाग के लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची बहेड़ी पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

छत पर टूटकर गिरी हाईटेंशन तार, मां-बेटी की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, बरेली के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि आरती देवी (30) व उसकी पुत्री तनु (चार) शकरस गांव आई हुई थीं। ग्राम शकरस में घर के ऊपर शुक्रवार को अपराह्न करीब एक बजे आरती अपनी बेटी के साथ मकान की छत पर गई थी। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर तनु के पैर पर गिरा तो वह करंट लगने से छटपटाने लगी। उसको बचाने के लिए मां आरती दौड़ी। वह भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरती और तनु चंदपुर चुंबकिया थाना देवरनिया जिला बरेली की रहने वाली थीं।

More Topics

संजीव अरोड़ा ने भाजपा में शामिल होने के बजाय जेल को चुना-केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने...

500 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत का डिजिटल संरक्षण- पेंड्रा में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय...

सुशासन तिहार 2026: किलकिला शिविर में 7 हितग्राहियों को मिला पेंशन स्वीकृति आदेश

दिव्यांग हितग्राही को प्रदान किया गया श्रवण यंत्र, जनप्रतिनिधियों...

इसे भी पढ़े