दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के अधिकारियों के साथ ‘ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट’ (TOD) नीति पर एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का मकसद पूरे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वॉक-टू-वर्क’ (पैदल चलकर काम पर जाने वाले) समुदायों के विज़न को बढ़ावा देना था।
एक्स पर एक पोस्ट में एलजी ने इसे एक “बदलाव लाने वाली नीति” बताया और कहा कि यह दिल्ली के “शहरी परिदृश्य और स्काईलाइन” को एक नई पहचान देगी। उन्होंने कहा कि इस विज़न में भीड़भाड़ कम करना, शहरी आवागमन को बेहतर बनाना और किफायती आवास का विस्तार करना शामिल है।
एलजी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह पहल राष्ट्रीय राजधानी के विकास को बढ़ावा देगी, जिसमें PM मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण और स्थिरता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने लिखा कि मैंने @Official_DDA के साथ ‘ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट’ (TOD) पॉलिसी पर एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसका उद्देश्य पूरे दिल्ली में “वॉक-टू-वॉक” (पैदल चलकर काम पर जाने वाले) समुदायों को बनाने के विज़न को आगे बढ़ाना है।


