Total Users-

1,226,863

spot_img

Total Users-

1,226,863
Wednesday, May 20, 2026
spot_img

पश्चिम बंगाल में फिर मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद बवाल, 40 लोग गिरफ्तार

बीते दिनों मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। यहां दक्षिण 24 परगना के महेशतला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। कथित तौर पर स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। हिंसा के बाद अब इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “छापेमारी की जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।” प्रत्यक्षदर्शियों बताया कि भीड़ ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वहीं लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। रवींद्रनगर पुलिस स्टेशन के बाहर अधिकारियों के साथ लोगों की झड़प हुई है। पथराव के दौरान एक महिला कांस्टेबल सहित कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।

पुलिस पर हमला
इंडिया टुडे ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, “छतों से ईंटें फेंकी गईं है, लोगों ने सड़कों पर टायरों में आग लगा दी और उपद्रवियों ने पुलिस स्टेशन के सामने एक मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया। कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गया है।” पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे है। इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

More Topics

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और रुपये का नया रिकॉर्ड निचला स्तर

बाजार में आई भारी गिरावट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज,...

भिलाई और जामुल में आज ‘सुशासन तिहार’ शिविर

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आज 19 मई को...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट और आरोपी गिरफ्तार:

रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 182 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला:

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 182.98 करोड़ रुपये...

इसे भी पढ़े