पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बार सबके लिए चौंकाने वाले हो सकते हैं. अगर चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों की बात करें तो ममता बनर्जी की 15 साल की सत्ता जाती दिख रही है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इसको लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है।
सीएम उमर अब्दुल्ला बंगाल नतीजों के रुझान देखकर बेहद चौंक गए हैं। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केवल दो शब्दों में अपनी हैरानी बयां करते हुए लिखा- Bloody Hell! इसके साथ उन्होंने ऐसे इमोजी का इस्तेमाल किया है, मानो रुझान देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गई हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत पॉल शर्मा ने उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी भाषा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री रह चुके नेता को अपनी बात रखते समय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
सत पॉल शर्मा ने विशेष रूप से कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए ‘ब्लडी हेल’ जैसे शब्दों पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया और कहा कि यह हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी हार के बावजूद इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और सभी नेताओं को संयम बरतना चाहिए।


