Total Users- 1,172,796

spot_img

Total Users- 1,172,796

Monday, March 16, 2026
spot_img

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग (LKM) पर आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) के नौवें संस्करण में देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने परीक्षा में केवल अधिक अंक लाने की मानसिकता से ऊपर उठकर जीवन के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का संदेश दिया।

PM मोदी ने छात्रों से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ अपनी हॉबीज़ और रुचियों के बीच संतुलन बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी की सलाह सुननी चाहिए, लेकिन अंतिम निर्णय अपने तरीके और आत्मविश्वास के साथ लेना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा, “माता-पिता, शिक्षक या मित्र कुछ भी कहें, आप सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए अपने तरीके पर विश्वास रखें। मैं भी प्रधानमंत्री बनने के बाद आज तक लोगों की सलाह सुनता हूं, लेकिन अपना मूल तरीका नहीं छोड़ा है।”

उन्होंने शिक्षा के उद्देश्य पर बात करते हुए कहा कि परीक्षा का लक्ष्य केवल सफलता या अच्छे अंक नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व का विकास होना चाहिए। “अच्छे शिक्षक वही होते हैं जो सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए सिखाते हैं,” उन्होंने कहा।

AI और गेमिंग पर विशेष जोर

छात्रों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि AI का उपयोग सीखने और कौशल विकास के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन यह हर लक्ष्य को स्वतः प्राप्त नहीं करा सकता।

गेमिंग पर चर्चा करते हुए PM मोदी ने कहा कि गेमिंग एक स्किल हो सकती है, लेकिन इसे समय बिताने या लत के रूप में नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुए के खतरों के प्रति भी आगाह किया और बताया कि सरकार ने ऑनलाइन जुए के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं।

देशभर में हुआ प्रसारण

‘परीक्षा पे चर्चा’ का यह कार्यक्रम संसद के बाल योगी ऑडिटोरियम सहित असम के गुवाहाटी, छत्तीसगढ़ के रायपुर, तमिलनाडु के कोयंबटूर और गुजरात के देव मोगरा में भी आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष PPC 2026 के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों सहित लगभग 4.5 करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया।

प्रधानमंत्री ने अंत में छात्रों को संदेश दिया कि वे बीते कल की चिंता छोड़कर आने वाले कल पर ध्यान केंद्रित करें और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ें।

More Topics

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

इसे भी पढ़े