fbpx

Total Users- 605,348

Total Users- 605,348

Monday, January 13, 2025

 झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय JD(U) में शामिल

झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए हैं। जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने रविवार को यह जानकारी दी।

संजय झा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि झारखंड (पूर्व) से निर्दलीय विधायक राय वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों- श्रवण कुमार और अशोक चौधरी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। अशोक चौधरी जद(यू) के झारखंड के प्रभारी भी हैं। यह घटनाक्रम कुछ सप्ताह पहले बिहार के मुख्यमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात के बाद हुआ है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राय ने संकेत दिया था कि इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जद(यू) के साथ किसी तरह के तालमेल हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता राय ने 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी।

वहीं सरयू राय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास जिनके मंत्रिमंडल में वे काम कर चुके हैं, के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। राय ने चारा घोटाले को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। झा ने अपने पोस्ट में लिखा, “हम जद(यू) परिवार में राय का स्वागत करते हैं। उनका (राय का) जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के साथ व्यक्तिगत संबंध है। मुझे विश्वास है कि राय के शामिल होने से झारखंड में पार्टी का आधार मजबूत होगा।”

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राजग के तीसरे सबसे बड़े घटक दल के रूप में उभरी जद(यू) अब झारखंड में अपना आधार मजबूत कर रही है। जद (यू) के लोकसभा में 12 सदस्य हैं। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जून के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में हुई जद(यू) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया था।

More Topics

Groww का आईपीओ: 7-8 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन पर 700 मिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी

Groww, एक डिस्काउंट ब्रोकरेज कंपनी, जो निवेशकों को प्लेटफॉर्म...

जसप्रीत बुमराह: क्या चोटें बनेंगी कप्तानी के सपने में रोड़ा

रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट से बाहर होने के...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय टीम चयन और अहम खिलाड़ी पर पूरी जानकारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में अब सिर्फ चार...

लोहड़ी का उत्साह: बॉलीवुड सितारों ने दी खास शुभकामनाएं

देशभर में आज लोहड़ी का त्योहार पूरे धूमधाम और...

शाहिद कपूर के 5 बेस्ट डांस मूव्स जो हर बार जीता फैंस का दिल

शाहिद कपूर, अपने बेहतरीन डांस मूव्स और शानदार स्क्रीन...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े