Total Users- 1,156,544

spot_img

Total Users- 1,156,544

Saturday, February 7, 2026
spot_img

जाति जनगणना को लेकर लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस- मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ताओं का आह्वान किया कि वे जाति जनगणना के विषय को संवेदनशीलता के साथ और निडर होकर जनता के बीच ले जाएं तथा इसे सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि वैचारिक प्रतिबद्धता समझें। खरगे ने यहां कांग्रेस प्रवक्ताओं के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज जब देश जातीय न्याय की बात कर रहा है, तब कांग्रेस पार्टी का यह दायित्व बनता है कि वह इस विमर्श को दिशा दे, उसे नारे से नीति तक ले जाए और ‘जितनी आबादी, उतना हक’ को केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प बनाए।’

उन्होंने प्रवक्ताओं का आह्वान किया, ‘साथियों, हम सभी जानते हैं कि जातिगत जनगणना का मुद्दा कोई नया नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने इसे लगातार उठाया है, हमारे घोषणापत्रों में, संसद में, सड़कों पर और हर उस मंच पर जहां सामाजिक न्याय की बात होनी चाहिए।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अप्रैल 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग दोहराई थी कि जाति जनगणना तत्काल शुरू की जाए, क्योंकि जब तक सही आंकड़े नहीं होंगे, तब तक कोई भी सरकार यह दावा नहीं कर सकती कि वह सबको न्याय दिला रही है।

More Topics

India–Russia Relations डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मॉस्को का दोटूक जवाब

“हमारे भारतीय दोस्त कभी नहीं बदलेंगे” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को...

चुनाव हारकर अदालत नहीं जाएं उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जन सूरज पार्टी के...

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास...

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

रायपुर, नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह...

बस्तर : आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026

बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति...

इसे भी पढ़े